Shimlaशिमला   No.405/2026-PUB20th April 2026

मुख्यमंत्री का ज्वालामुखी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का सोमवार सायं कांगड़ा ज़िला के दो दिवसीय प्रवास पर ज्वालामुखी के सपड़ी हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक संजय रत्न, चेयरमैन कृषि बैंक राम चंद पठानिया, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र मनकोटिया, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, एसडीएम संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं भी सुनी।
.0.
 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 10439256

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox