Shimlaशिमला   No. 978/202614th September 2026

राज्यपाल ने शिमला में आयोजित गणेश उत्सव में भाग लिया

राज्यपाल ने शिमला में आयोजित गणेश उत्सव में भाग लिया

 
 
 
पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की शांति और सुख-समृद्धि की कामना की
सनातन परंपराओं के संरक्षण और युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया
 
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला के मिडिल बाजार में सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में भाग लिया। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर हिमाचल प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
राज्यपाल ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गणेश उत्सव के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करते हैं तथा युवा पीढ़ी को देश की समृद्ध सनातन परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि सनातन परंपरा में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। किसी भी शुभ कार्य को आरंभ करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाती है। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान गणेश प्रदेशवासियों के जीवन से सभी विघ्नों को दूर करें और हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक घर में सुख एवं समृद्धि लाएं।
सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए राज्यपाल ने कहा कि सनातन संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और मूल्यों से परिचित करवाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति ने नई ऊंचाइयों को छुआ है, जिससे वैश्विक स्तर पर देश का प्रभाव बढ़ा है और विश्व के विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं।
.0.
 
 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 11908879

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox