News
 

   No.669/2025-PUB 13th June 2025

संसदीय राजभाषा समिति ने राज्यपाल से भेंट की

संसदीय राजभाषा समिति की प्रथम उप-समिति ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। उप-समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को प्रदेश के दौरे तथा विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में राजभाषा के प्रयोग के निरीक्षण से अवगत करवाया। उप-समिति 11 से 15 जून तक शिमला तथा आसपास के क्षेत्रों के आधिकारिक दौरे पर है तथा राजभाषा नीति के अनुपालन का आकलन करने के लिए केंद्रीय सरकारी संस्थानों का निरीक्षण कर रही है।
सदस्यों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि संसदीय राजभाषा समिति एक उच्च स्तरीय निकाय है, जिसका गठन 1976 में राजभाषा अधिनियम, 1963 के तहत किया गया था।
केंद्रीय गृह मंत्री समिति के अध्यक्ष हैं जिसमें कुल 30 संसद सदस्य हैं। 20 सदस्य लोकसभा तथा 10 राज्यसभा से हैं। उन्होंने बताया कि समिति को देश भर में केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग का निरीक्षण करने तथा भारत के राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए पारंपरिक हिमाचली शॉॅल, टोपी और पौधे भेंट कर सम्मानित किया।
.0.

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 6907997

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox