News
 

   No. 1395/2025 24th December 2025

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने क्रिसमस पर लोगों को शुभकामनाएं दी

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस ईसा मसीह के सत्य, प्रेम और करूणा की शाश्वत शिक्षाओं को याद दिलाता है। 
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज  भी प्रासंगिक हैं क्योंकि वे निःस्वार्थ सेवा, दया और मानवता को बढ़ावा देती हैं।
उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशी, शांति और समृद्धि लाए।
-0-
 
 

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 9208623

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox