News
 

   No.471/2025-PUB 28th April 2025

मुख्यमंत्री ने एफआरए कैलेंडर जारी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में वर्ष 2025-26 के लिए एफआरए कैलेंडर जारी किया। कैलेंडर में वन अधिकार अधिनियम के तहत वर्ष भर की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का विवरण दिया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर राजस्व अधिकारियों के लिए मार्गदर्शिका का कार्य करेगा, इसमें प्रत्येक गतिविधि के लिए व्यापक कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। इससे प्रदेश में एफआरए से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक हरीश जनारथा और अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा उपस्थित थे।
.0.

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 13103949

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox