News
 

   No. 877/2025-PUB 30th July 2025

मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 48,100 रुपये के चेक भेंट किए। यह चेक जिला बिलासपुर के इंद्र देव शर्मा, कमला देवी, कृति चंद्र धीमान, किरण बाला और सेऊ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति देलग, घुमारवी, के प्रधान एवं सचिव की ओर से भेंट किए गए। 
मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी से इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह राशि विपत्ति के दौरान जरूरतमदों की सहायता में सार्थक सिद्ध होगी।
.0.

You Are Visitor No.हमारी वेबसाइट में कुल आगंतुकों 7577578

Nodal Officer: UC Kaundal, Dy. Director (Tech), +919816638550, uttamkaundal@gmail.com

Copyright ©Department of Information & Public Relations, Himachal Pradesh.
Best Viewed In Mozilla Firefox